ICN NEWS BIHAR/GAYA(बिष्णु सिन्हा):
गया: गेवाल बिगहा , भुईटोली के रहनेवाले गया नगर निगम के दैनिक सफाई कर्मी भुनेश्वर माँझी के गोदावरी तालाब में दिनांक 18.09.2022 को डुबकर हुए असामयिक निधन पर श्रीमती अभिलाषा शर्मा, नगर आयुक्त द्वारा गहरा दुःख एवं उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई।
डुबने वाले कर्मी के बारे में जानकारी प्राप्त करने पर बताया गया कि उनका दिनांक 18.09.2022 को अवकाश का दिन था। वे कार्य नही कर रहे थें। वे ऐसे ही सरोवर के पास बैठे थे। गोदावरी सरोवर पर कोई पिंडदानी नही थे।
उनके आत्मा की शांति हेतु गया नगर निगम कार्यालय में शोक सभा का आयोजन कर दो मिनट का मौन रखा गया।
नगर आयुक्त के द्वारा उनके ईपीएफ में जमा राशि को अविलम्ब भुगतान कराने का निर्देश दिया गया है।