गया: डॉ. राकेश कुमार सिन्हा ‘रवि’ राष्ट्रीय पर्यटन जीवन गौरव सम्मान 2022 से होंगे सम्मानित,

ICN NEWS BIHAR/GAYA(बिष्णु सिन्हा):

 

गया।भारत का प्रथम पर्यटन पर केंद्रित लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड से संबंधित हिंदी राष्ट्रीय साप्ताहिक समाचार पत्र पर्यटन टुडे की ओर से गया के युवा लेखक, साहित्यकार और इतिहासविद डॉ. राकेश कुमार सिन्हा’रवि’ को सप्तम राष्ट्रीय पर्यटन जीवन गौरव सम्मान 2022 से ग्वालियर में सम्मानित किया जाएगा। पर्यटन टुडे ग्रुप निदेशक डॉ.नीलकमल महेश्वरी ने बताया कि यहां पहली अक्टूबर शनिवार को ग्वालियर के ‘द राॅयल क्लास’ होटल के विशाल सभागार में देश भर के लेखकों को सम्मानित किया जा रहा है जिसमें गया के रवि जी का विशेष स्थान है।ज्ञातव्य है कि डॉ.रवि ने पर्यटन को आधार बनाकर 10,000 से अधिक आलेखों का प्रकाशन किया है और इसी बिषय पर उनकी सात स्वतंत्र पुस्तक भी प्रकाशित हैं।पर्यटन से जुड़े इनके कृतियों का प्रकाशन गया, पटना, रांची, नई दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, इलाहाबाद, वाराणसी, रायपुर, राउरकेला, मेरठ ,कोलकाता आदि नगरों से निरंतर होता रहा है। डॉ.रवि हिंदी और मगही दोनों में समान रूप से लिखते हैं और देश भर के धार्मिक पर्यटन पर आधारित उनकी एक कृति-“तीर्थों का देश : भारत” की चर्चा संपूर्ण देश में है।

 

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *