गया: सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत भाजपा गया जिलाध्यक्ष के द्वारा दिव्यांग जनों को अंग वस्त्र देकर किया गया सम्मानित, कृत्रिम अंग उपलब्ध कराने को लेकर 35 दिव्यांग जनों का हुआ रजिस्ट्रेशन

ICN NEWS BIHAR/GAYA(बिष्णु सिन्हा):

गया:भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन सेवा पखवाड़ा के रुप में मनाया जा रहा है।
उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत आज भाजपा गया जिला की ओर से दिव्यांगों को आवश्यकता अनुसार कृत्रिम अंग देने के लिए रजिस्ट्रेशन भाजपा जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा के नेतृत्व में किया गया।
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के 72वां जन्मदिन 17सितबंर को था। भाजपा 17सितबंर से 2अक्टुबर तक विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से सेवा पखवाड़ा के रुप मना रही हैं।
उक्त अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी का नारा है सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास और सबका प्रयास। इस नारे के अंतर्गत ही आज दिव्यांग जनों को सम्मानित कर उन्हें कृत्रिम अंग प्रदान करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। भाजपा हमेशा सेवा के लिए कार्य करती है। लोगों को सहायता करना भाजपा का काम है।कोरोना जैसे वैश्विक महामारी में जनता की सेवा केवल भाजपा के कार्यकर्ता ने ही किया था और हमेशा जन सेवा का काम कर रही है।
आज लगभग 35 दिव्यांग जनों का रजिस्ट्रेशन किया गया है इन्हें शनिवार तक कृत्रिम अंग प्रदान कर दिया जाएगा । प्रत्येक दिव्यांग जन को भाजपा जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा के द्वारा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
उक्त अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ अनुज कुमार, राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, जिला महामंत्री गोपाल यादव, प्रशांत कुमार, भाजपा जिला मिडिया प्रभारी युगेश कुमार, जिला मंत्री संतोष ठाकुर, राजेश आनंद, सुनील कुमार सिन्हा,कमल सिन्हा, अमित लोहानी, महेंद्र प्रसाद, उपस्थित थे।

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *